अन्य

श्वेता त्रिपाठी शर्मा को वास्तविक जीवन से अलग किरदारों की तलाश

jantaserishta.com
15 July 2024 9:10 AM IST
श्वेता त्रिपाठी शर्मा को वास्तविक जीवन से अलग किरदारों की तलाश
x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर सीजन-3' में उनके काम को काफी सराहा जा रहा है। उन्होंने बताया, "वो अपने आसपास लगातार ऐसे किरदारों और कहानियों की तलाश में रहती हैं, जो उनकी वास्तविक जिंदगी से बिल्कुल अलग होती है। मेरी निजी जिंदगी मिर्जापुर में निभाए गए किरदार से बिल्कुल अलग है। मैं एक बेहद जिंदादिल और खुशमिजाज लड़की हूं और हमेशा ऐसे ही रहना चाहती हूं।"
श्वेता ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद से दर्शकों की रूचि में काफी बदलाव हुए हैं। वो अलग तरह का सिनेमा पसंद कर रहे हैं। एक कलाकार होने के नाते मैं उन कहानियों का हिस्सा बनना चाहती हूं, जिसमें ड्रामा हो, किरदार में दर्द और गुस्सा जैसी भावनाएं हो। मैं स्क्रीन पर अपने किरदार को जीने और उसे अनुभव करने की कोशिश करती हूं।
बता दें कि श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने मिर्जापुर वेब सीरीज में 'गोलू' का किरदार निभाया है। सीरीज में गोलू अपनी बहन स्वीटी गुप्ता और प्रेमी बबलू पंडित की मौत का बदला लेना चाहती है। उसे कालीन भैय्या और उसके बेटे मुन्ना त्रिपाठी से बदला लेने के लिए हथियार उठाना पड़ता है। गोलू के किरदार को पहले और दूसरे सीजन में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब, तीसरे सीजन में भी गोलू के किरदार को पसंद किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story