अन्य

टोरंटो में ऑफिस की इमारत में शूटिंग, तीन की मौत

jantaserishta.com
18 Jun 2024 12:50 PM IST
टोरंटो में ऑफिस की इमारत में शूटिंग, तीन की मौत
x
ओटावा: कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो में एक ऑफिस की इमारत में शूटिंग की घटना सामने आई है। इसमें शूटर सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि डॉन मिल्स इलाके में गोलियां चलने की खबर मिलने के बाद स्थानीय समय के अनुसार सोमवार दोपहर बाद 3.25 बजे पुलिस को फोन कर सूचना दी गई।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पाया कि दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई थी। इनमें एक पुरुष की पहचान शूटर के रूप में हुई है। पुलिस का मानना है कि शूटिंग से पहले उनके बीच झगड़ा हुआ होगा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फिलहाल घटना स्थल के पास एक डे केयर सेंटर और एक प्राथमिक स्कूल को बंद कर दिया गया है। सीबीसी न्यूज ने बताया कि सोमवार शाम 6.30 बजे तक दोनों संस्थानों के सभी बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story