अन्य
बंटी और बबली को खुश करने के लिए नारेबाजी कर रहे हैं शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ता: नितेश राणे
jantaserishta.com
29 Sept 2024 5:00 PM IST

x
नागपुर: शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओं ने नागपुर एयरपोर्ट पर भाजपा विधायक नितेश राणे के विरोध में जमकर नारेबाजी की। शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे रविवार को नागपुर के दौरे पर हैं तो वहीं नितेश राणे विदर्भ के दौर पर हैं।
जैसे ही नागपुर एयरपोर्ट पर शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओं को नितेश राणे के आगमन का पता चला तो उनकी ओर से जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। इस विषय में राणे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये कार्यकर्ता अपने बंटी और बबली को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
नितेश राणे ने इस नारेबाजी पर कहा, "जो बची खुची शिवसेना है, वह बाहर अपने बंटी और बबली को खुश करने के लिए यह सब कर रही है। मैंने सुना है कि वो लोग मुंबई से यहां आने वाले हैं। इन लोगों ने नारेबाजी में जो कहा वह मुझे सुनाई नहीं दिया है। मैं तो अभी बाहर आया हूं।"
नितेश राणे ने आगे कहा, "अंचल पूर्व परतवाडा में सकल हिंदू समाज का मोर्चा, बाइक रैली और धर्मसभा है, उसके लिए मैं जा रहा हूं। संविधान के अनुसार मैं कहीं पर भी जा सकता हूं। मैं इधर भी सभा ले सकता हूं और जो मेरा हक है, उसके हिसाब से मैं जा रहा हूं। उसके हिसाब से हिंदू समाज से संवाद करने के लिए हम सब लोग साथ जा रहे हैं।"
ज्ञात हो कि, भाजपा विधायक नितेश राणे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ मुंबई के एक निवासी ने हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें शिंदे और राणे के खिलाफ मुस्लिम विरोधी टिप्पणी करने और घृणा और इस्लामोफोबिया फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करने का फैसला गुरुवार को किया है। याचिका में यह भी जोर दिया गया है कि राणे की समुदायों के बीच घृणा फैलाने वाले रैलियों को बंद करना चाहिए। इनका आयोजन और प्रसारण भी नहीं होना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इसी बीच शिवसेना यूबीटी की युवा इकाई युवा सेना ने मुंबई यूनिवर्सिटी सीनेट चुनावों में जीत हासिल की है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





