अन्य

शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं और गठबंधन धर्म दोनों को देखना पड़ता है : आनंद दुबे

jantaserishta.com
13 Jan 2025 8:22 AM IST
शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं और गठबंधन धर्म दोनों को देखना पड़ता है : आनंद दुबे
x
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने रविवार को आईएएनएस से बात की। इस दौरान उन्होंने मुंबई निकाय चुनाव और 'महाविकास अघाड़ी' में शामिल दलों के बिखराव पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
आनंद दुबे ने कहा,"महाविकास अघाड़ी और 'इंडिया अलायंस' देश और राज्य के चुनाव के लिए बने थे। लेकिन स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की मांग है कि हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में लड़ना है, हमारे कार्यकर्ता जगह पर हैं। विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने दबाव सहा है, उनका टिकट कटा है, अब वे चाहते हैं कि निकाय चुनाव में वो ज्यादा से ज्यादा लड़ेंं। ऐसे में पार्टी में कार्यकर्ताओं के उत्साह और गठबंधन धर्म दोनों को देखना पड़ता है।"
आनंद दुबे ने आगे कहा, "इंडिया अलायंस केंद्र की भाजपा सरकार को हटाने के लिए बना था, लेकिन जब से वो बना तब से आज तक ना कोई मीटिंग हो पा रही है, ना कोई समन्वय है, ना एकता दिख रही है। ऐसे में इस गठबंधन की क्या आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी को इसे समझना चाहिए। वो गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में थे। लेकिन वो उदासीन हो गए हैं और उनको लगता है कि 2029 में इंडिया अलायंस की जरूरत पड़ेगी। इसलिए हमने निकाय चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। हमें ना इंडिया अलायंस और ना ही महागठबंधन की जरूरत है, हम स्वयं अपने आप में एक ताकतवर लोग हैं। चुनाव लड़ने और इंडिया अलायंस को लेकर हमारी भूमिका स्पष्ट है।"
उन्होंने कहा, "महाविकास अघाड़ी में शरद पवार और उद्धव ठाकरे बहुत अच्छे से समन्वय बनाकर चल रहे हैं। लेकिन महाराष्ट्र कांग्रेस की इकाई गंभीर नहीं है। हम उनको नहीं छोड़ रहे, बल्कि वो हमें छोड़कर जा रहे हैं।"
पालिका चुनाव को लेकर चल रही तैयारी पर शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, " सभी 29 महानगर पालिका के लिए हमारी तैयारी तेजी से चल रही है। आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हम इस बार बहुत अच्छा काम करके दिखाएंगे। हमारे लोग बहुत अ‍ध‍िक संख्या में चुनाव लड़ने के लिए उत्साहित और उत्सुक हैं। यह चुनाव मुंबई और महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story