अन्य
शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे का संजय निरुपम पर तंज, 'उन्होंने नेतागिरी छोड़कर जासूसी शुरू कर दी है'
jantaserishta.com
13 Aug 2024 8:32 AM IST

x
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने सोमवार को शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि संजय निरुपम ने नेतागिरी छोड़कर जासूसी शुरू कर दी है।
आनंद दुबे ने कहा, "हम समझ रहे थे कि संजय निरुपम नेता हैं, लेकिन उन्होंने जासूसी का काम शुरू कर दिया है। जिस प्रकार से संजय निरुपम हमारे नेताओं की मीटिंग के बारे में बता रहे हैं, वह कोई जासूस ही बता सकता है। जहां बंद कमरे में कोई था ही नहीं, वे बातें भी संजय निरुपम बता रहे हैं।"
शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने आगे कहा कि हमारे नेता दिल्ली गए। इस दौरान महाविकास अघाड़ी और 'इंडिया' ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात की। लेकिन संजय निरुपम आरोप लगा रहे हैं कि हम लोग उद्योगपतियों से मिल रहे हैं।
आनंद दुबे ने तंज कसते हुए आगे कहा कि महाभारत में एक संजय थे, धृतराष्ट्र को आंखों देखा हाल बताते थे। लेकिन ये कौन से संजय हैं और किस धृतराष्ट्र को बताना चाहते हैं?
सत्तापक्ष के नेताओं पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग गलत धारणा बना रहे हैं। सबको पता चल चुका है कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के नेतृत्व में स्थायी सरकार आने वाली है। ऐसे में ये लोग जल्दबाजी में हमारे नेताओं की छवि खराब कर रहे हैं।
संजय निरुपम जिस पार्टी में हैं, उनकी स्थिति सबको पता है। वह टिकट मांग कर चुनाव लड़ना चाह रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। अब वह घूम-घूम कर नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। इनको राजनीति का स्तर नहीं गिराना चाहिए। ऐसा न हो कि आने वाले समय में जब नाम लिखा जाए, तो उनका नाम भी अराजक लोगों में आए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





