अन्य

शहजाद पूनावाला ने तजमुल हक का एक और वीडियो किया शेयर, ममता सरकार पर साधा निशाना

jantaserishta.com
2 July 2024 12:51 PM IST
शहजाद पूनावाला ने तजमुल हक का एक और वीडियो किया शेयर, ममता सरकार पर साधा निशाना
x
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में एक दंपति को सरेआम पीटने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कपल को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा के नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर हैं।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक और वीडियो जारी कर टीएमसी को जमकर घेरा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "तजमुल हक की तालिबानी शैली वाले इन्साफ का एक और चौंकाने वाला वीडियो लगभग 15 दिन पहले का है, जहां एक और जोड़े को कोड़े मारे गए थे। टीएमसी विधायक हमीदुर रहमान ने तजमुल के कृत्य को उचित ठहराया और कहा कि महिला चरित्रहीन थी और मुस्लिम राष्ट्र में ऐसी चीजें होती हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "प्रियंका वाड्रा, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका चतुवेर्दी सहित इंडिया ब्लॉक के नेताओं द्वारा पिन ड्रॉप साइलेंस चौंकाने वाला है। इस बीच बंगाल पुलिस हमें धमकी भरा एक और नोटिस भेजेगी।"
शहजाद पूनावाला ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि यह घटना दिखाता है कि बंगाल सरकार और वहां की पुलिस की नाक के नीचे किस तरह की तालिबानी ज्यादतियां हो रही हैं। इस वीडियो में एक महिला को बुरी तरह पीटा जा रहा है। इसका खंडन और कार्रवाई करने के बजाय टीएमसी विधायक हमीदुर रहमान कहते हैं कि मुस्लिम राष्ट्र में ये सब चलता रहता है। वह कहते हैं कि महिला का चरित्र खराब था। वह उसे जायज ठहराते हैं। ऐसी घटनाओं पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की चुप्पी सवालों के घेरे में है। महिला उत्पीड़न की घटना इनके लिए राजनीति का औजार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story