अन्य

खूबसूरत फैमिली तस्वीरें पोस्ट कर शरवरी वाघ ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

jantaserishta.com
1 Nov 2024 1:03 PM IST
खूबसूरत फैमिली तस्वीरें पोस्ट कर शरवरी वाघ ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
x
मुंबई: बॉलीवुड की उभरती शानदार अभिनेत्री शरवरी वाघ ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार की प्यारी सी झलक भी दिखाई है।
शरवरी वाघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की एक झलक शेयर की, जिसमें वह दीपावली का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। शरवरी ने दीपावली पर परिवार के साथ पोज देते हुए तीन तस्वीरें शेयर कीं। पहली दो तस्वीरों में अभिनेत्री परिवार के साथ नजर आ रही हैं।
तीसरी तस्वीर काफी मजेदार है, जिसमें अभिनेत्री का पालतू डॉगी उनके पिता पर उछलता नजर आ रहा है। इस तस्वीर में उनका पूरा परिवार हंसता और अभिनेत्री एकदम सरप्राइज नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “मेरी दुनिया का केंद्र, मैं कौन हूं और मैं क्या बनना चाहती हूं, इसका कारण! मेरी आई, बाबा, कस्तू, एरी और मिसो। पारिवारिक तस्वीर कैसी होती है। हम सभी की ओर से आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं शुभ दीपावली।"
शरवरी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शेयर की गई ताजा तस्वीरों में वह लहंगे में नजर आई थीं, जो अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए गए थे। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दीपावली लुक के लिए देसी मसाला मेरा पसंदीदा फ्लेवर है और केला वेफर्स! कल शाम मुझे शानदार महसूस कराने के लिए अबू जानी और संदीप खोसला का शुक्रिया! यह वाकई मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा लुक है!”
इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ‘अल्फा में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग में वह व्यस्त हैं। अल्फा फिल्म में शरवरी के साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन ‘द रेलवे मैन’ फेम शिव रवैल ने किया है। आलिया और शरवरी दोनों ही कश्मीर के खूबसूरत नज़ारों में फ़िल्म की शूटिंग कर रही हैं। शरवरी वाघ और आलिया भट्ट की यह फिल्म अगले साल 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story