अन्य

मराठवाड़ा को शरद पवार और कांग्रेस ने दिया धोखा : पीयूष गोयल

jantaserishta.com
14 Nov 2024 8:20 AM IST
मराठवाड़ा को शरद पवार और कांग्रेस ने दिया धोखा : पीयूष गोयल
x
लातूर: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को महाराष्ट्र के लातूर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश में फिर से महायुति सरकार बनने का दावा किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि महायुति सरकार को एक बार फिर मौका देना है। हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। महायुति गठबंधन में शामिल सभी दलों की प्राथमिकता विकास करना है। ऐसे में महाराष्ट्र राज्य की प्रगति के लिए हम लोग पीएम मोदी से साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा के लोगों ने सालों तक शरद पवार और कांग्रेस का साथ दिया। लेकिन, इसके बदले उन्हें धोखा मिला है। अब यहां के लोगों ने तय कर लिया है कि प्रदेश में महायुति की सरकार फिर से बनानी है। महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबकि राज्य में महायुति के पक्ष में जबरदस्त जनता का रुझान देखने को मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच महज दो लाख मतों का अंतर था। मेरा मानना है कि आप जनता को एक बार गुमराह कर सकते हैं। लेकिन, बार-बार नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शरद पवार दस साल तक केंद्र में मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन, उन्होंने न तो किसानों के लिए कुछ किया और न ही राज्य की जनता के लिए कुछ किया। महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार ने विकास के तमाम काम किए हैं और मुझे उम्मीद है कि राज्य की जनता हमें जीत दिलाने का काम करेगी। महायुति सरकार ने मराठा आरक्षण देने का काम किया। वहीं, कांग्रेस और तमाम विपक्षी दल ने फरेब की राजनीति की और परिवारवाद को बढ़ावा दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story