
x
नई दिल्ली: शक्ति फुटबाल क्लब ने विक्ट्री एफसी को 5-1 से हरा कर नेहरू स्टेडियम पर खेली जा रही डीएसए ए डिवीजन लीग में पूरे अंक अर्जित किए तो अम्बेडकर स्टेडियम पर अहबाब फुटबाल क्लब ने जगुआर एफसी को सीनियर डिवीजन लीग में 2-0 से हराया l
मैच दर मैच खराब प्रदर्शन करने वाली विक्ट्री ने एक बार फिर अपने नाम के उलट प्रदर्शन कियाl शक्ति के विकास वर्मा, विशाल चौधरी, अभिषेक कुमार और हिमांशु सेमवाल ने विजयी टीम के गोल किए l अब्दुल मुब्बासीर ने एक आत्मघाती गोल कर शक्ति की जीत में योगदान दिया l विक्ट्री का इकलौता गोल मोहम्मद फैजान ने किया l अहबाब की जीत में थैंगमिन लेन और डोंजेल लेनमीन ने गोल जमाए l अधिकांश समय दबदबा बनाने वाली अहबाब को और भी कई मौके मिले लेकिन कमजोर निशानेबाजी के चलते गोल नहीं निकल पाए l
शक्ति एफसी ने शुरू से ही हमलावार रुख अपनाया और लगभग आधा दर्जन अवसरों पर गलत निशाने भी लगाए वरना जीत का अंतर बड़ा हो सकता था l
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





