अन्य
अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, चार घायल
jantaserishta.com
3 Nov 2024 8:28 AM IST

x
काबुल: अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता इहसानुल्लाह कामगर ने शनिवार को दी। अधिकारी ने बताया कि यह घातक सड़क दुर्घटना शुक्रवार दोपहर को हुई, जब एक वाहन पलट गया और इस प्रांत के ख्वाहान जिले में अमू नदी में गिर गया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।
प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने इस घटना के लिए आंशिक रूप से मैकेनिकल फेल्योर को जिम्मेदार ठहराया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इससे पहले 31 अक्टूबर को अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में एक कार और यात्री बस के बीच हुई टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे।
यह घातक सड़क दुर्घटना गजनी-काबुल राजमार्ग पर हुई, जब एक कार विपरीत दिशा से आ रही यात्री बस से टकरा गई, जिससे एक महिला सहित चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





