अन्य
सरायकेला: अधजला शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
15 Oct 2024 8:22 AM IST

x
सरायकेला: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत जेवियर स्कूल के पीछे एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना को लेकर जांच तेज कर दी गई है। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह और गम्हरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गई।
हालांकि, घटनास्थल से मृतक का मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया गया है। जिसके आधार पर उसकी पहचान हिमांशु कुमार के रूप में की गई है। मृतक पिछले काफी दिनों से लापता था। इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के लापता होने के संबंध में मामला थाने में दर्ज कराया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से पेट्रोल का गैलन भी बरामद किया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की जलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस घटना के संबंध में कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है। वहीं, अब पुलिस उसके परिजनों से भी संपर्क साधने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें इस घटना के बारे में सूचित किया जा सकें।
पुलिस ने कहा कि हम इस मामले की जांच अलग-अलग पहलुओं से करने की कोशिश करेंगे, ताकि किसी सार्थक नतीजे पर पहुंचा जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





