अन्य

बस स्‍टैंड पर लावारिस बैग मिलने से फैली सनसनी, 22 मिनट में पहुंची पुलिस

jantaserishta.com
24 Aug 2024 8:38 AM IST
बस स्‍टैंड पर लावारिस बैग मिलने से फैली सनसनी, 22 मिनट में पहुंची पुलिस
x
अंबाला: अंबाला-छावनी बस स्टैंड पर शुक्रवार को उस वक्त यात्रियों में अफरातफरी फैल गई, जब स्टैंड पर एक लावारिस बैग पाया गया। भीड़ भाड़ वाले इस स्टैंड पर लावार‍िस बैग म‍िलने की सूचना पुल‍िस को दी गई।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही साथ बम निरोधक दस्ते को भी जांच के लिए बुलाया गया। दस्‍ते ने बैग को अपनी कस्टडी में लेकर खोला। दूसरी तरफ यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। लेकिन, लोगों ने तब चैन की सांस ली, जब जांच के दौरान बैग से सिर्फ कुछ कपडे़ व मोबाइल चार्जर निकला। इसमें कुछ भी आपत्त‍िजनक नहीं था।
स्थानीय एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह एक मॉक ड्र‍िल था। पुलिस के द्वारा समय-समय पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में मॉक ड्रिल क‍िया जाता है। इसी कड़ी में अंबाला छावनी के बस स्टैंड पर मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कैंट के बस स्टैंड पर एक बैग रखा गया, इसकी जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। बस स्टैंड को खाली करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि लावारिस बैग की सूचना मिलने के 22 मिनट बाद पुल‍िस बस स्टैंड पहुंची। लोगों को समझाते हुए एक तरफ किया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते की टीम आई। जांच में बैग से फोन चार्जर निकला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story