अन्य

कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता

jantaserishta.com
16 March 2025 8:41 AM IST
कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता
x
नई दिल्ली: दिल्ली स्टेट हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने शनिवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इफ्तार पार्टी में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत और कई अन्य नेता शामिल हुए। इफ्तार पार्टी के आयोजन पर कौसर जहां ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की।
कौसर जहां ने कहा कि आज होली के ठीक बाद मैंने यह इफ्तार पार्टी आयोजित की है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों का शामिल होना और मुख्यमंत्री की मौजूदगी इस बात का प्रतीक है कि हमारा देश प्रेम और सद्भाव के खूबसूरत धागों से बंधा हुआ है। रमजान का पाक महीना चल रहा है। 15 दिन बाद ईद है, मेरी ओर से सभी को ईद की मुबारकबाद भी है। मैं चाहती हूं कि जिस तरह से हिन्दू-मुसलमान भाईयों ने शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज के दौरान भाईचारा दिखाया है। यह आगे भी जारी रहे।
इफ्तार पार्टी में शामिल हुए भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। निश्चित रूप से ऐसे आयोजनों में शामिल होने के बाद लगता है कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक पार्टी से संबंधित नहीं है। दूसरी ओर शुक्रवार को देश के लोगों ने दिखा दिया कि हिन्दू-मुसलमानों में एकता है। त्योहारों पर एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए।
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि होली से लेकर ईद तक, यह त्यौहार हमें भारत की संस्कृति के बारे में हर दिन कुछ नया सिखाता है। यही भारत की खूबसूरती है - हर त्यौहार को सभी लोग प्यार और एकता के साथ मनाते हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज दिल्ली स्टेट हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। हम लोग इसमें शामिल होने के लिए आए हैं। जो लोग हिन्दू-मुसलमान में नफरत फैलाने का काम अपने बयानों से करते हैं उन्हें देखना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में कितनी शांति से सब कुछ हो गया। मैंने दिल्ली में खुद जुमे की नमाज अदा की और इसके बाद जमकर होली खेली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story