अन्य

हरदोई में वरिष्ठ अधिवक्ता को घर में घुसकर दो युवकों ने मारी गोली, हालत गंभीर

jantaserishta.com
31 July 2024 8:20 AM IST
हरदोई में वरिष्ठ अधिवक्ता को घर में घुसकर दो युवकों ने मारी गोली, हालत गंभीर
x
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मंगलवार को एक वरिष्ठ अधिवक्ता को घर में घुसकर दो युवकों ने गोली मार दी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज मेें भर्ती किया गया, जहां से डाॅक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ एसपी मौके पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्ठ मल्होत्रा के आवास में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
घर में खाना बनाने का काम कर रही महिला ने बताया कि दो युवक घर पर आए थे। उन्होंने वकील साहब से मुलाकात की। इसी दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब मैंने जाकर देखा तो अधिवक्ता कनिष्ठ मल्होत्रा खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story