अन्य
हेमंत सोरेन चुनाव में हार निश्चित देख अफसरों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे : लक्ष्मीकांत वाजपेयी
jantaserishta.com
13 Sept 2024 8:33 AM IST

x
रांची: राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक और झारखंड भाजपा के प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि सीएम हेमंत सोरेन को पता चल गया है कि आने वाले चुनाव में उनकी हार निश्चित है। इसकी बौखलाहट में वे राज्य के आईएएस अफसरों को राजनीतिक लड़ाई में झोंक रहे हैं। राज्य की कैबिनेट सेक्रेटरी के जरिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर झूठे आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को पत्र भिजवाया है।
वाजपेयी ने गुरुवार को रांची में पत्रकारों से बात करते हुए सवाल उठाया कि आखिरी राज्य के अफसरों को पॉलिटिकल मामले में चुनाव आयोग को पत्र लिखने की अनुमति किसने दी? यह सर्विस रूल का सीधा उल्लंघन है। आईएएस अफसर सरकार के पॉलिटिकल टूल बन रहे हैं।
वाजपेयी ने राज्य सरकार के महाधिवक्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वे कहने को महाधिवक्ता हैं, लेकिन खुद विधि विरुद्ध आचरण कर रहे। वे अब झामुमो के प्रवक्ता बन गए हैं।
उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बननी तय है। पार्टी राज्य की अस्मिता और सम्मान की लड़ाई चुनाव के मैदान में लड़ेगी और भ्रष्ट निकम्मी सरकार को जनता के सहयोग से पराजित करेगी। हेमंत सरकार अब बोरिया-बिस्तर समेट रही है। विदाई की बेला में भी हेमंत सोरेन गलत वादे कर रहे हैं, लेकिन जनता उनकी सच्चाई से पूरी तरह अवगत है। जनता का भरोसा इस सरकार से उठ गया है।
वाजपेयी ने रांची में गुरुवार को पार्टी नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर दौरे और 21 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संथाल परगना के भोगनाडीह में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी पार्टी के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया। 21 सितंबर से भाजपा पूरे राज्य में 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' निकालेगी। इसकी रूपरेखा पर भी उन्होंने प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





