अन्य
रमजान के आखिरी जुम्मे पर पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती
jantaserishta.com
28 March 2025 8:19 AM IST

x
नई दिल्ली: देश भर में 28 मार्च को रमजान के अंतिम जुम्मे और ईद की नमाज को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रशासन की ओर से भी व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। पूर्वी दिल्ली जिले में भी रमजान के आखिरी शुक्रवार और ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी तैयारियां कर ली हैं।
एडिशनल डीसीपी सुनील पंचाल ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार को पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और हर क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा। इसके साथ ही अमन कमेटी और भाईचारा कमेटी के साथ भी मीटिंग की गई है ताकि ईद का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जा सके। हमारा पूरा जिला पूरी तरह से मुस्तैद है और सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं पर ध्यान दिया गया है। हमने पेट्रोलिंग की व्यवस्था की है, साथ ही मस्जिदों के आसपास की सुरक्षा को लेकर भी पूरी योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने अमन कमेटी और इमामों के साथ बैठक की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाने की अपील की जा सके।
सुनील पंचाल ने लोगों से विनम्र अनुरोध किया कि वे प्रेम और शांति के माहौल में ईद का त्योहार मनाएं और ज्यादा भीड़ वाली जगहों से बचें। इसके अलावा, हमने इमामों से यह अपील की है कि जहां भी यह संभावना हो कि अधिक भीड़ हो सकती है, वहां नमाज के समय को थोड़ा शिफ्ट कर दिया जाए, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से नमाज अदा कर सकें। कुछ लोग पहले शिफ्ट में नमाज पढ़ लें और यदि ज्यादा भीड़ होती है तो बाकी लोग दूसरे शिफ्ट में आकर नमाज अदा करें।
रमजान के अंतिम जुम्मे के दौरान पुलिस-प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी प्रमुख मस्जिदों के पास सुरक्षा बल तैनात रहे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके अलावा, लोगों से यह भी अपील की गई है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाएं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





