अन्य
पश्चिमी अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों ने 12 ड्रग्स लैब नष्ट किया
jantaserishta.com
2 Dec 2024 8:30 AM IST

x
काबुल: अफगान सुरक्षा बलों ने पश्चिमी अफगानिस्तान के घोर प्रांत में 12 गुप्त ड्रग्स प्रोसेसिंग लैब्स को नष्ट कर दिया। उन्होंने 46,000 किलोग्राम अवैध ड्रग्स को आग लगा दी। यह जानकारी रविवार को आंतरिक मामलों के उप मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया है कि ड्रग्स के खिलाफ पुलिस ने प्रांत की राजधानी फिरोज कोआह शहर के बाहरी इलाकों में अलग-अलग अभियान चलाए हैं। इन अभियान में 11 ड्रग्स प्रोसेसिंग लैब्स को नष्ट कर दिया गया और 46,000 किलोग्राम अवैध ड्रग्स को जला दिया गया।
इस मामले में शामिल होने के लिए किसी को गिरफ्तार किया गया था या नहीं, इस बारे में विस्तार से जानकारी दिए बिना, बयान में कहा गया कि नष्ट किए गए ड्रग्स का इस्तेमाल हेरोइन बनाने में किया जाता था।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि अफगानिस्तान में 30 लाख से अधिक लोग ड्रग्स का प्रयोग करते हैं। अफगान कार्यवाहक सरकार ने अफीम की खेती, इसके प्रोसेसिंग और ड्रग्स तस्करी पर तब तक नकेल कसने की कसम खाई है जब तक कि युद्ध से तबाह देश इस खतरे से छुटकारा नहीं पा लेता।
इससे पहले आंतरिक मामलों के उप मंत्री कार्यालय की तरफ से बुधवार को एक बयान जारी किया था। इसमें बताया गया था कि अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में उपचार के बाद ड्रग्स का सेवन करने वाले कम से कम 450 व्यक्ति पूरी तरह से ठीक हो गए और सभी अपने घरों में वापस लौट गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





