अन्य

अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के तीन सहयोगियों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 Aug 2024 8:27 AM IST
अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के तीन सहयोगियों को किया गिरफ्तार
x
अनंतनाग: जम्मू कश्मीर में व‍िधानसभा चुनाव से पहले अनंतनाग जिले के बिजबेहरा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोप‍ियों की पहचान शाहिद अहमद गढ़नजी, इश्फाक अहमद डार और उमैर मुस्तक के रूप में हुई है। ये तीनों अरवानी के रहने वाले हैं। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार सहयोगियों के कब्जे से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 29 गोलियां और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए।
सुरक्षा बलों का यह ऑपरेशन आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का एक हिस्सा है। चुनाव से पहले यह ऑपरेशन महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे आतंकवादी संगठनों को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।
इससे पहले पांच अगस्त को भी अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन में आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आतंकी मददगारों से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे। पुलिस के अनुसार, अनंतनाग पुलिस ने सेना की 1 आरआर और 90 बटालियन सीआरपीएफ के सहयोग से तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आतंकी मददगारों की पहचान दाऊद अहमद डार, इम्तियाज अहमद रेशी और शाहिद अहमद डार के तौर पर हुई है। तीनों हसनपोरा तवेला के रहने वाले थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story