अन्य

अदाणी रिपोर्ट मामले में सेबी ने हिंडनबर्ग को जारी किया कारण बताओ नोटिस

jantaserishta.com
2 July 2024 10:52 AM IST
अदाणी रिपोर्ट मामले में सेबी ने हिंडनबर्ग को जारी किया कारण बताओ नोटिस
x
मुंबई: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट के समय और उसके बाद अदाणी एंटरप्राइजेज की स्क्रिप में ट्रेडिंग के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर हिंडनबर्ग रिसर्च, नाथन एंडरसन और मॉरीशस के विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) मार्क किंगडन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
46 पेज के कारण बताओ नोटिस में बाजार नियामक की ओर से कहा गया है कि हिंडनबर्ग और एंडरसन ने सेबी एक्ट, सेबी की धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार आचरण रोकथाम के नियम, और रिसर्च एनालिस्ट के लिए बनाई गई आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
इस नोटिस में एफपीआई किंगडन पर आरोप है कि उसने सेबी एक्ट, सेबी के धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार आचरण रोकथाम के नियम, और एफपीआई के लिए बनाए गए सेबी की आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
नियामक की ओर से गया कि हिंडनबर्ग और एफपीआई ने भ्रामक डिस्कलेमर दिया कि यह रिपोर्ट भारत से बाहर ट्रेड की जाने वाली सिक्योरिटीज के लिए है, लेकिन यह पूरी तरह भारत में सूचीबद्ध कंपनियों को लेकर थी।
नोटिस में कहा गया कि किंगडन ने साझेदारी के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से हिंडनबर्ग की भारतीय डेरिवेटिव मार्केट में अदाणी एंटरप्राइजेज के फ्यूचर्स में ट्रेड करने में मदद की और फिर मुनाफे को रिसर्च फर्म के साथ शेयर कर लिया गया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जनवरी 2023 में जारी की गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story