अन्य
थॉमस बाक के आईओसी अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सेबेस्टियन कोए दावेदारी पर कर रहे विचार
jantaserishta.com
12 Aug 2024 8:14 AM IST

x
पेरिस: विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने घोषणा की है कि थॉमस बाक के तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पर "गंभीरता से विचार" कर रहे हैं।
थॉमस बाक 2013 से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को पुष्टि की कि वह अपना कार्यकाल समाप्त होने पर पद छोड़ देंगे, इससे नए नेतृत्व के लिए द्वार खुलेंगे।
सेबेस्टियन कोए का विश्व एथलेटिक्स प्रमुख के रूप में कार्यकाल 2027 में समाप्त हो रहा है, इनको लंबे समय से बाक का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता रहा है। ब्रिटिश खेल प्रशासक, 1500 मीटर में दो बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और लंदन 2012 ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के पीछे के मास्टरमाइंड रहे हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए सेबेस्टियन कोए ने कहा कि "मैंने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि यदि अवसर आया, तो मैं इस पर गंभीरता से विचार करूंगा। अवसर आया है, और मुझे इसके बारे में सोचने की आवश्यकता है। बेशक, मैं इस पर विचार करने जा रहा हूं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





