अन्य

संभल सांसद को अवैध निर्माण मामले में एसडीएम कोर्ट ने दिया 30 जनवरी तक का समय

jantaserishta.com
24 Jan 2025 8:19 AM IST
संभल सांसद को अवैध निर्माण मामले में एसडीएम कोर्ट ने दिया 30 जनवरी तक का समय
x
संभल: संभल से समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित मकान के अवैध निर्माण मामले में एसडीएम कोर्ट ने एक और सप्ताह का समय दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 30 जनवरी को होगी। इससे पहले 16 जनवरी को भी एसडीएम ने उन्हें एक सप्ताह का समय दिया था।
सांसद की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट में पेश होकर प्रार्थना पत्र दिया कि अवर अभियंता द्वारा उनके निर्माण को नवनिर्माण बताया गया है, वह नव निर्माण नहीं है। इसके बाद एसडीएम वंदना मिश्रा ने अवर अभियंता को भी नोटिस जारी किया है।
एसडीएम वंदना मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, "इस मामले में पक्ष की तरफ से उनके वकील ने हमें नवनिर्माण की बात पर एक प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि अवर अभियंता ने रिपोर्ट दी है कि यह नव निर्माण है, लेकिन वह नव निर्माण नहीं है। उसके संबंध में हम अवर अभियंता को नोटिस जारी कर रहे हैं। नगरपालिका परिषद में जो संपत्ति अंकित है उसमें दो ही नाम हैं। उसमें जियाउर्रहमान बर्क का नाम अंकित है। इसलिए हमने उनके नाम पर नोटिस भेजा। इस मामले में उन्हें अगली तारीख 30 जनवरी दी गई है।"
उल्लेखनीय है कि इससे पहले उपजिलाधिकारी द्वारा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बिना अनुमति निर्माण करने पर नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में कहा गया था कि दीपा सराय में चल रहे निर्माण कार्य का नक्शा पास नहीं कराया गया है, जो उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। इसके लिए पहले 17 जनवरी का समय निर्धारित किया गया था। उसके बाद 23 जनवरी का समय दिया गया, और अब एक सप्ताह का और समय सांसद को दिया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story