अन्य

पटना में स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
16 Aug 2024 8:25 AM IST
पटना में स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ी घटना घटी है। यहां पर गुरुवार को एक स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पत्थर की मस्जिद के पास अज्ञात अपराधियों ने एक स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मैकेनिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस और पटना एएसपी आरएस शरद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठे किए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने दावा किया कि वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गया है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर तैनात हैं और स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। पटना सिटी एएसपी शरद ने बताया कि मृतक राजू (22) खाजेकलां थाना क्षेत्र का निवासी था और बाइक मैकेनिक का काम करता था। शाम सात बजे पुलिस को फोन के माध्यम सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यम से साक्ष्य संकलन का कार्य कर रही है। अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story