अन्य

सौरभ शर्मा और सभी आरोपियों को दिलाई जाए सुरक्षा : वकील सूर्यकांत

jantaserishta.com
19 Jan 2025 8:26 AM IST
सौरभ शर्मा और सभी आरोपियों को दिलाई जाए सुरक्षा : वकील सूर्यकांत
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां मिली करोड़ों की संपत्ति के बाद जांच एजेंसियों को सौरभ शर्मा के अलावा शरद जायसवाल और अन्य लोगों की तलाश है। वकील सूर्यकांत ने सभी आरोपियों की सुरक्षा की मांग की है।
अधिवक्ता सूर्यकांत ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल सहित सभी आरोपी निर्दोष हैं और उन्हें तथा परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए। सभी निरपराध लोग हैं। इनका कोई अपराध नहीं है। यह माल जिन लोगों का है, उनसे इन सभी को खतरा है। जांच एजेंसी सच्चाई का पता कर रही है। जैसे ही इन लोगों के नाम सामने आएंगे, सबको पता चल जाएगा।
फरार चल रहे शरद जायसवाल के बारे में सूर्यकांत ने कहा कि मैं उनका वकील हूं। मेरा उनके साथ सीधा कोई संपर्क नहीं है। मैंने उसके परिवार का शपथ पत्र लगाया है। जहां तक आत्मसमर्पण की बात है, तो हर व्यक्ति सुरक्षा चाहता है और अगर सुरक्षा मिल जाएगी, तो ऐसा हो सकता है। मगर, शरद जायसवाल कहां है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
बता दें कि तीन प्रमुख जांच एजेंसी लोकायुक्त, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में सौरभ शर्मा के करोड़पति होने का खुलासा हुआ है। उसके घर पर ढाई क्विंटल से ज्यादा चांदी मिली है। इसके अलावा एक कार बरामद हुई, जिसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नकद मिले थे। सौरभ शर्मा अपनी पत्नी के साथ फरार चल रहा है और जांच एजेंसी उसकी तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story