अन्य
साओ पाउलो : चीन-ब्राजील आर्थिक और व्यापार मंच का आयोजन
jantaserishta.com
30 March 2025 8:52 AM IST

x
बीजिंग: चीन-ब्राजील आर्थिक और व्यापार मंच ब्राजील के साओ पाओलो में आयोजित हुआ, जिसमें चीन और ब्राजील के संबंधित संस्थानों और उद्यमों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और 2 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि वाले कई सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
इस मंच का आयोजन चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद (सीसीपीआईटी) और ब्राजील-चीन उद्यमी समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
सीसीपीआईटी अध्यक्ष रन होंगपिन ने अपने भाषण में कहा कि चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद ब्राजील के सभी क्षेत्रों के साथ सहयोग को गहरा करना जारी रखेगी और "बेल्ट एंड रोड" पहल के ढांचे के तहत आपसी लाभ और उभय जीत वाले परिणामों का सक्रिय रूप से विस्तार करेगी। उनके नेतृत्व में चीनी उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने इस बार ब्राजील की यात्रा से सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए।
चीन, ब्राजील के साथ मिलकर सहयोग को नई गतिज ऊर्जा देने, औद्योगिक श्रृंखलाओं और आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए नई जगह का विस्तार करने तथा नए बहुपक्षीय सहयोग के लिए नई स्थिति बनाने को तैयार है।
मंच के दौरान, ब्राजीली पक्ष के लोगों ने कहा कि चूंकि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में व्यापक परिवर्तन हो रहे हैं, इसलिए दोनों पक्षों के लिए उभय जीत वाला सहयोग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए, ब्राजील-चीन आर्थिक और व्यापारिक संबंधों ने मजबूत लचीलापन और पूरक क्षमता का प्रदर्शन किया है। दोनों पक्षों के उद्यमों को संवाद को गहरा करना चाहिए, सहयोग का विस्तार करना चाहिए और एक साथ सतत विकास को बढ़ावा देना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





