अन्य

आईएफएफएम में सान्या मल्होत्रा ने पहनी अपनी मां की डिजाइन की हुई ड्रेस

jantaserishta.com
23 Aug 2024 3:18 PM IST
आईएफएफएम में सान्या मल्होत्रा ने पहनी अपनी मां की डिजाइन की हुई ड्रेस
x
मुंबई: मेलबर्न में आयोजित 15वें भारतीय फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफएम) में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी फिल्म "मिसेज" के प्रीमियर पर अपनी मां रेनू मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी।
सान्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बैंगनी रंग के ब्रोकेड के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ लाल रंग का ब्रोकेड ओवरकोट भी पहना है।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, “यह आपके लिए है, मम्मा। छोटी उम्र से ही मेरी मां मेरी स्टाइलिस्ट रही हैं। वह मेरी बहन और मेरे लिए कपड़े डिजाइन करतींं और सिलती थीं। उन्होंने हमें फैशन के मामले में अपडेट रखने के लिए खुद को समर्पित कर दिया।''
उन्होंने कहा कि उनकी मां हमेशा उन्हें बताती थीं कि वह फैशन की पढ़ाई करने का सपना देखा करती थीं मगर आर्थिक तंगी की वजह से यह संभव नहीं हो पाया।
आगे कहा, '' मेरी मां ने अपनी सारी रचनात्मकता हमें खूबसूरती से तैयार करने में झोंक दी। मैं आज भी जब किसी खास कार्यक्रम में जाती हूं तो मैं अपनी मां से जरूर सलाह लेती हूं। मैं चाहती थी कि मैं मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में अपनी मां की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनकर उन्‍हें सम्‍मान दूं।''
उन्होंने कैप्शन के अंत में अपनी मां को धन्यवाद देते हुए कहा, “आप हो तो हम हैं, आपसे ही हम हैं, आपके ही हम हैं।”
आरती कदव द्वारा निर्देशित "मिसेज" में कंवलजीत सिंह और निशांत दहिया भी हैं। फिल्म "मिसेज" एक महिला की कहानी है, जो शादी से पहले डांसर और डांस टीचर है। मगर शादी के बाद उसे एक पत्नी के रूप में समाज की अपेक्षाओं का सामना करना पड़ता है। वह अपना रास्ता तलाशने की कोशिश करती है, अपनी आवाज और पहचान ढूंढती है ताकि वह खुद की पहचान बना सके।
सान्या अगली बार कलीज द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर “बेबी जॉन” में नजर आएंगी। इसमें वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ और वामिका गब्बी भी हैं। यह फिल्म एटली की तमिल फिल्म “थेरी” का रीमेक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story