
x
नई दिल्ली: संतोष ट्रॉफी के लिए सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली दिल्ली राज्य टीम की कप्तानी गढ़वाल हीरोज के कप्तान मिलिंद नेगी करेंगे। मोहित मित्तल उप-कप्तान बनाए गए हैं।
एडमिनिस्ट्रेटिव हैड एकलव्य सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अमृतसर में खेली जाने वाली चैम्पियनशिप में दिल्ली को अपने पूल में चंडीगढ़, उत्तराखंड और हरियाणा का सामना करना है।
चयन समिति के चेयरमैन रिजवान-उल-हक के अनुसार, विक्रांत गुप्ता हेड कोच, अजय कुमार सहायक कोच, और संदीप ढोले गोलकीपर कोच बनाए गए हैं। जोगिदंर रावत अन्य कोच, अजय कुमार मैनेजर और इम्यारिबा पोंगेनर फिजियो का दायित्व निभाएंगे। टीम में सुदेवा के छह और गढ़वाल के पांच खिलाडियों को शामिल किया गया है l
दिल्ली की टीम इस प्रकार है:-
राजकुमार महतो, सचिन झा, वाहेंगबाम लेजेंड सिंह (गोलकीपर), नितिन भंडारी, रोहमिंगथांबा, सोनम सेबांग होकम, थांगमिनलीन हावोकिप, मिलिंद नेगी, हिमाशु राय, मर्विन खामुनथांग (डिफेंस); कामजिनसी, तौथांग, केएस शिखर, रिशब डोबरियाल, जाजो प्राशान, मोहित मित्तल, लामलालियान, शीजोजफ हावोकिप और रितुराज मोहन (मिडफील्डर); जयदीप सिंह, लाशांबोक बुफांग, आशीष शॉ, जितेंद्र कुमार (फॉरवर्ड)
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





