अन्य

अखिलेश यादव पर बरसे संजय निषाद, 'सपा सरकार में हुआ था निषाद का एनकाउंटर'

jantaserishta.com
9 Sept 2024 8:18 AM IST
अखिलेश यादव पर बरसे संजय निषाद, सपा सरकार में हुआ था निषाद का एनकाउंटर
x
सुलतानपुर: यूपी के सुलतानपुर में बीते दिनों आरोपी मंगेश यादव का एनकाउंटर किया गया। अखिलेश यादव ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए। इसके बाद से सियासी घमासान जारी है। इसी बीच, रविवार को योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने इस मामले पर अपनी सरकार का बचाव किया।
पत्रकारों से बात करते हुए संजय निषाद ने कहा कि 7 जून 2015 को गोरखपुर में रेल आंदोलन के दौरान मेरे एक भाई अखिलेश निषाद पर गोली चलाई गई और वह मारा गया, उस समय सपा सरकार थी। क्या निषाद के बेटे को मारने में पुलिस भक्षक नहीं थी? उन्होंने कहा कि मुझे भी 302 का मुलजिम बनाया गया था। अगर मेरा समाज नहीं होता, तो मैं जेल में सड़ रहा होता।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। आज मुलजिम आगे है और पुलिस पीछे दौड़ रही है। पिछली सरकारों में अपराधी पुलिस को दौड़ाते थे, लेकिन आज भयमुक्त वातावरण है। अपराधियों को पुलिस दौड़ा रही है। अगर अपराधी पुलिस को कुछ करेगा, तो अपनी सुरक्षा में पुलिस भी कुछ करेगी।
अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनके समय में सब कुछ सही था, तो जनता ने उन्हें सत्ता से दूर क्यों किया। हमारी व्यवस्था सही है, जनता जनार्दन होती है, जनता जज होती है। जनता फैसला लेती है और जनता के हितों के लिए हमारी सरकार फैसला ले रही है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास बयानबाजी के अलावा कुछ बचा नहीं है। विपक्ष को काम का जिक्र करना चाहिए, ताकि जनता उनसे ख़ुश होकर फिर से राजनीति में अवसर प्रदान करे। काम तो कुछ किया नहीं, जनता ने हटा दिया।
बता दें कि सुलतानपुर में 5 सितंबर को पुलिस एनकाउंटर में मंगेश यादव को गोली लगने से मौत हो गई थी। मंगेश यादव की एनकाउंटर के बाद प्रदेश में राजनीतिक उठापटक जोरों पर है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर को गलत बताते हुए अपराधी की जाति देखकर एनकाउंटर का आरोप लगाया था। जिला प्रशासन की ओर से इस एनकाउंटर के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story