अन्य
मुर्शिदाबाद हिंसा पर संजय निरुपम ने ममता सरकार को घेरा, आगामी चुनाव में जनता से सबक सिखाने की अपील की
jantaserishta.com
22 May 2025 8:20 AM IST

x
मुंबई: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा के पीछे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता का हाथ सामने आने पर शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने आगामी चुनाव में हिंदुओं से इस घटना का बदला लेने की अपील की।
शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा, "कलकत्ता हाईकोर्ट ने अपनी समिति की जो रिपोर्ट दी है, वह बहुत ही खतरनाक है। वक्फ (संशोधन) कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में जो दंगे भड़काए गए थे, उन दंगों में तृणमूल कांग्रेस का हाथ था। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पूरे दंगे को भड़काने में भूमिका निभाई, वह खुद इसे भड़काना चाह रही थीं। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि दंगा भड़काने के पीछे की मंशा हिंदुओं का पलायन करना था।"
निरुपम ने चिंता जाहिर करते हुए कहा, "सरकार में बैठे हुए लोग या खुद सरकार चलाने वाले इस तरह से दंगा भड़काएंगे, तो भारत के लिए बहुत ही चिंता की बात है। ममता बनर्जी, जिन्हें मुस्लिम वोटों की दरकार है और मुस्लिम वोटों के कारण सत्ता में आती हैं, वह इसके लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। ममता हिंदुओं के पलायन की साजिश रचती हैं। पश्चिम बंगाल के हिंदुओं को अब यह तय करना पड़ेगा कि आगे आने वाले चुनाव में इस घटना का जोरदार ढंग से बदला लें। लोगों को ममता बनर्जी को सत्ता से हटाकर भाजपा और एनडीए की सत्ता स्थापित करना चाहिए।"
आतंक के पनाहगार पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से ग्लोबल आउटरीच के लिए भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडलों को रवाना करने पर निरुपम ने कहा, "भारत सरकार की ओर से सात सर्वदलीय संसदीय दल विदेश दौरे पर जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद के मुद्दे पर बेनकाब करना है। यह एक बड़ा कूटनीतिक कदम है।"
निरुपम ने कहा, "बहुत ही गर्व की बात है कि एक शिष्टमंडल का नेतृत्व शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे कर रहे हैं। वहीं, एक का कांग्रेस नेता शशि थरूर कर रहे हैं। ये प्रतिनिधि लगभग 57 देशों में जाकर पाकिस्तान के आतंकवाद समर्थक चेहरे को उजागर करेंगे और उसे वैश्विक मंच पर पूरी तरह अलग-थलग करने का प्रयास करेंगे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





