अन्य

पाक की मदद करने पर संजय निरुपम ने भारतीय नागरिकों से कभी तुर्कीये नहीं जाने को कहा

jantaserishta.com
11 May 2025 8:40 AM IST
पाक की मदद करने पर संजय निरुपम ने भारतीय नागरिकों से कभी तुर्कीये नहीं जाने को कहा
x
मुंबई: तुर्कीये की तरफ से पाकिस्तान को मदद पहुंचाने पर शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने निशाना साधा। उन्होंने भारत के लोगों से तुर्कीये नहीं जाने और उनकी अर्थव्यवस्था में योगदान नहीं देने की अपील की।
शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा, "पाकिस्तान को समर्थन करने के लिए तुर्कीये खुलकर सामने आया है। तुर्कीये से भारत का कोई विरोध या वह हमारा दुश्मन देश नहीं है। भारत के लोग बड़े पैमाने पर तुर्कीये बतौर पर्यटक जाते हैं। ऐसे में अगर तुर्कीये धर्म के नाम पर पाकिस्तान की मदद करता है और वहां पर ड्रोन भेजता है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान भारत पर हमले के लिए करता है, तो मेरी तमाम भारतीयों से अपील है कि वे कभी भी तुर्कीये नहीं जाएं। तुर्कीये की अर्थव्यवस्था में अपनी तरफ से कोई योगदान नहीं दें। इसके अतिरिक्त कूटनीतिक एवं अन्य मोर्चों पर सरकार भी तुर्कीये के खिलाफ कार्रवाई करे। भारतीय नागरिक होने के नाते सभी को एक स्वर में घोषणा करनी चाहिए कि वे कभी भी तुर्कीये नहीं जाएंगे और उस देश से कोई संबंध नहीं रखेंगे।"
पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई की तारीफ करते हुए निरुपम ने कहा, "भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का पूरी परिपक्वता से जवाब दिया, जिसमें 26 निर्दोष हिंदुओं की मौत हुई थी। जवाब में भारतीय सेना ने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, बल्कि नागरिकों और सैन्य ढांचों पर हमला नहीं किया। भारत ने पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) और पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला करके करीब 100 से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया।"
उन्होंने कहा, "इसके जवाब में पाकिस्तान ने बचकानी हरकत की। उन्होंने हमारे करीब 17 शहरों की प्रोफाइलिंग करके उन पर हमला करने का प्लान किया, अमृतसर, जालंधर, चंडीगढ़, जैसलमेर, ऊधमपुर और जम्मू जैसे शहरों और सैन्य ठिकानों पर हमले किए। यह बहुत बड़ी दुस्साहस है। इस पर निश्चित रूप से भारतीय सेना को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आगे आने वाले समय में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
निरुपम ने कहा, "इसी बीच पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि उनके अलग-अलग एयरफोर्स के ठिकानों पर भारतीय सेना की तरफ से हमले हुए हैं। हमें नागरिकों को निशाना नहीं बनाना है, अगर पाकिस्तान भारत में नागरिकों को निशाना बनाना जारी रखेगा, तो हमें उनके मिलिट्री निर्माण, सरकार से जुड़े केंद्रों और पोर्ट जैसी जगहों पर जोरदार हमला करना चाहिए और उसे सबक सिखाना चाहिए।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story