अन्य
संजौली मस्जिद प्रकरण : बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने की सरकार से मस्जिद सील करने की मांग
jantaserishta.com
14 Sept 2024 8:17 AM IST

x
शिमला: भाजपा नेता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा, सरकारी जमीन पर बनी संजौली मस्जिद को सरकार को तुरंत सील कर अपने नियंत्रण में लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यहां किसी प्रकार की कोई गतिविधि न हो।
उन्होंने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि हाल ही में संजौली विवाद को लेकर समाज आंदोलित हुआ और एक जन आंदोलन खड़ा हुआ, जिस पर आज विस्तृत चर्चा हुई।
उन्होंने यह भी कहा, “बाहर से लोग हिमाचल आ रहे हैं, उनकी वेरिफिकेशन और आइडेंटिफिकेशन होना जरूरी है। अगर वह हिमाचल में कोई काम कर रहे हैं, तो उनके लाइसेंस बनने चाहिए। सरकार को इस पर गंभीरता से काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह विधानसभा अध्यक्ष से बात कर दोनों दलों की संयुक्त समिति बनाकर इस विषय पर जल्द नीति लाएंगे।”
रणधीर ने कहा, “एक ओर मुख्यमंत्री सर्वदलीय बैठक बुला रहे है और दूसरी ओर उनके मंत्री प्रेस वार्ता का भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। रणधीर ने कहा, “भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं है।”
बीजेपी विधायक ने कहा मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह विधानसभा अध्यक्ष से बात कर दोनों दलों की संयुक्त समिति बनाकर इस विषय पर जल्द नीति लाएंगे। यह समस्या शिमला की नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





