अन्य

संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल

jantaserishta.com
11 May 2025 8:12 AM IST
संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
x
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर की घोषणा का दिल्ली कांग्रेस के दिग्गज नेता संदीप दीक्षित ने स्वागत किया। उन्होंने विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप पर सवाल उठाए।
दिल्ली कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "कहीं भी शांति की स्थापना हो, तो उसका स्वागत करना चाहिए। लेकिन यह किस तरीके से हुआ, इस पर सवाल खड़ा होता है। सरकार बार-बार कह रही थी कि पाकिस्तान अगर कुछ हमला करता है तो हम जवाबी कार्रवाई करेंगे और उस पर पाकिस्तान मानेगा तो सीजफायर हो सकता है। किसी विदेशी ताकत के हस्तक्षेप से यह हो, यह बात मुझे ठीक नहीं लगी।"
उन्होंने कहा, "जरूरी बात यह है कि हम आगे क्या कदम उठाने वाले हैं। सुना है कि आगे फिर दोनों देशों के लोगों की आपस में बात होगी। क्या अमेरिका की तरफ कोई और भी पहल होने वाली है? पाकिस्तान पर दबाव डालने की कोशिश होगी, जिससे कि वह अपनी हरकत बंद करे।"
"हमने पाकिस्तान के साथ अपने संबंध हमेशा बेहतर चाहें हैं, लेकिन पाकिस्तान ने हमें दुश्मन की तरह देखा है। अगर शांति करनी है और साथ-साथ रहना है तो उसे आतंकी गतिविधियां रोकनी होंगी। अगर सीजफायर से कोई सकारात्मक बात निकलती है तो वह यह है कि आतंकवाद के खात्मे की शुरुआत हुई है।"
उल्लेखनीय है कि पूर्ण युद्ध की तरफ बढ़ रहे भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम सीजफायर का ऐलान हुआ था, लेकिन कुछ ही घंटे में पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में फिर ड्रोन हमले किए।
इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि दोनों देशों के बीच शाम पांच बजे से युद्ध विराम लागू हो गया है।
विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने शनिवार दोपहर फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया है और 12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ फिर से बात करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story