अन्य
डीएमके नेता के विवादित बयान पर सम्राट चौधरी का पलटवार, कहा-आसुरी शक्ति से मिले हैं ये लोग
jantaserishta.com
5 Aug 2024 8:40 AM IST

x
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीएमके नेता एसएस शिव शंकर द्वारा प्रभु श्रीराम को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मूर्खों को जवाब नहीं दिया जाता, ये लोग आसुरी शक्ति से मिले लोग हैं।
बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने डीएमके नेता एसएस शिव शंकर को घेरते हुए कहा, "मूर्खों को जवाब नहीं दिया जाता। यह लोग मूर्ख हैं। हमारे रोम-रोम में भगवान राम हैं। जिसको जो बोलना है, बोलने दीजिए। भारत के संस्कृति में भगवान राम हैं और जो सनातन विरोधी और आसुरी शक्ति से मिले हैं, वही लोग इस तरह का बयान देते हैं।
सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार को मिली धमकी को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और बिहार की सरकार उनकी सुरक्षा करेगी।
गौरतलब है कि डीएमके नेता व तमिलनाडु सरकार में मंत्री शिवशंकर ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवान राम मंदिर पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भगवान राम से जुड़ा कोई भी ऐतिहासिक साक्ष्य नहीं है। जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि भगवान राम का कोई अस्तित्व था।
डीएमके नेता के इस विवादित बयान के बाद संत समाज में आक्रोश है। वहीं दूसरी तरफ देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा नेताओं के निशाने पर डीएमके और विपक्षी एलायंस है। इससे पहले भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस प्रकरण में अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था, "ये लोग अब अपनी हदें पार कर रहे हैं। अगर इन्हें लगता है कि ये अपने बयानों से राजनीतिक फायदा उठा लेंगे, तो मैं याद दिला दूं कि इनकी यह गलतफहमी है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





