अन्य
सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को बताया 'बउआ', कहा - नीतीश ने 'खटारा' को 'मर्सिडीज' बनाया
jantaserishta.com
7 March 2025 8:37 AM IST

x
पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार किया। उन्होंने तेजस्वी यादव को 'बउआ' बताते हुए कहा कि उन्हें जो लिखकर दिया जाता है, वे उसे ही पढ़ देते हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट पर चल रही चर्चा के बाद सरकार का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को साल 2005 में खटारा गाड़ी मिली थी, जिसे उन्होंने मर्सिडीज में बदल दिया। वह 20 सालों से बिहार को सींच रहे हैं। उनके नेतृत्व में बिहार हर मानक पर तेजी से विकास कर रहा है।
तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 34 साल के हैं और 74 साल के नीतीश कुमार की बराबरी करना चाहते हैं। 74 साल में नीतीश कुमार आज जो काम कर देंगे, वह 34 साल के तेजस्वी यादव नहीं कर पाएंगे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा, "बिहार के विकास में लालू यादव का कोई योगदान नहीं है। विपक्ष ने कहा है कि राशि खर्च नहीं होती, जो सफेद झूठ है। सच्चाई है कि हम लोग 95 से 98 फीसदी राशि खर्च करते आ रहे हैं। हमारी सरकार 12 लाख सरकारी नौकरी और 38 लाख लोगों को रोजगार देने जा रही है।"
उन्होंने तेजस्वी यादव पर मेडिकल कॉलेज खोलने पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे झूठ फैला रहे हैं। लालू यादव के शासनकाल में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं खुला। अब बिहार सरकार सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है।
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में वर्तमान में 34 फीसदी लोग आज गरीबी रेखा से नीचे हैं। जब नीतीश कुमार सत्ता में आए थे, तब 54 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे थे। तेजस्वी यादव पढ़ तो नहीं ही पाए, खेल के क्षेत्र में भी गए तो पूरे खेल जीवन में मात्र 37 रन बना सके।
उन्होंने कहा कि लालू यादव ही कहा करते थे कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होता है और उन्होंने ही इस कथन को नहीं अपनाया। लेकिन, बिहार की जनता रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होने देगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





