अन्य

राहुल गांधी पर सम्राट चौधरी का तंज, 'अपने पूर्वजों की गलतियों के लिए गंगा स्नान करें'

jantaserishta.com
4 Feb 2025 8:45 AM IST
राहुल गांधी पर सम्राट चौधरी का तंज, अपने पूर्वजों की गलतियों के लिए गंगा स्नान करें
x
पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 5 फरवरी को बिहार दौरे पर पटना आने वाले हैं। इससे पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपने पूर्वजों की गलतियों के लिए पहले गंगा में स्नान कर पश्चाताप करना चाहिए।
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पहले राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि उनके परदादा पंडित नेहरू ने आरक्षण का विरोध किया था। उनकी दादी इंदिरा गांधी ने मंडल कमीशन की फाइल को अलमारी में वर्षों तक बंद रखा। उनके पिता राजीव गांधी ने मंडल कमीशन का विरोध किया था। राहुल गांधी को इसके पश्चाताप के लिए गंगा में स्नान करना चाहिए।
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 5 फरवरी को दिवंगत नेता जगलाल चौधरी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पटना आ रहे हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया है कि राहुल गांधी जगलाल चौधरी जयंती समारोह में शामिल होंगे। कृष्ण मेमोरियल हॉल में 5 फरवरी को जगलाल चौधरी जयंती समारोह मनाया जा रहा है।
राहुल गांधी के दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राहुल गांधी पिछले महीने 18 जनवरी को भी बिहार आए थे। राहुल गांधी ने तब संविधान को लेकर आयोजित हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
इसके अलावा, वह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव से मुलाकात करने राबड़ी आवास पहुंचे थे। इस महीने फिर राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं।
इस साल बिहार विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story