अन्य

सपा-बसपा का एक ही एजेंडा, कैसे बढ़े वोट और नोट : नंद गोपाल गुप्ता

jantaserishta.com
11 Oct 2024 8:35 AM IST
सपा-बसपा का एक ही एजेंडा, कैसे बढ़े वोट और नोट : नंद गोपाल गुप्ता
x
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गुरुवार को सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों का एक ही एजेंडा है, कैसे बढ़े वोट और नोट।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में चाहे समाजवादी पार्टी की सरकार रही हो या फिर बहुजन समाज पार्टी की सरकार हो। इन दोनों पार्टियों ने कभी नहीं चाहा कि प्रदेश में अच्छी सड़क हो, अच्छे हॉस्पिटल हो और इंडस्ट्रीज लगे। इन दोनों पार्टियों का एक ही एजेंडा रहा है कि कैसे वोट और नोट बढ़े।
उन्होंने कहा, "सपा हो या फिर बसपा उनकी सरकार में 100 करोड़ के काम के लिए 200 करोड़ का टेंडर कर दिया जाता था, जिनमें से 50 करोड़ रुपए पार्टी फंड और 50 करोड़ रुपए पार्टी से जुड़े लोगों की जेब में जाता था। लेकिन, सीएम योगी के आने के बाद 2017 से 2022 में प्रदेश, उत्तम प्रदेश बना और अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।"
नंदी ने आगे कहा, "आपने देखा होगा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों की कंपनियों ने फैक्ट्रियां स्थापित की है। हमारी सरकार सिर्फ चुनाव के लिए काम नहीं करती है बल्कि 24 घंटे और सातों दिन काम करती है। हमारे विधायक जागरूक हैं और जहां भी गड़बड़ी होती है, उस पर नजर रखते हैं।"
उन्होंने कहा कि आज बैठक में प्रकाश में आया कि एक ठेकेदार को एक किलोमीटर सड़क बनाने का ठेका मिला था, लेकिन उसने 700 मीटर सड़क बनाई और पैसा लेकर फरार हो गया। ऐसे में भागने वाले ठेकेदार के खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही, साथ ही वह अधिकारी भी सस्पेंड होंगे जिन्होंने उसे पैसे देने का काम किया है। इसके साथ ही उन्हें ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा, ताकि वह भविष्य में कहीं काम ना कर सके।
नंद गोपाल गुप्ता ने कहा, "सरकार के पास जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है और उन्हें धरातल पर लाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से काम कर रही है। जो सड़कें बनती हैं, उनकी गुणवत्ता का ख्याल रखा जाता है। अगर कोई सड़क बीच में खराब होती है तो ठेकेदार की जिम्मेदारी होगी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story