अन्य
संभल की घटना एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी : मोहिबुल्लाह नदवी
jantaserishta.com
26 Nov 2024 8:15 AM IST

x
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने संभल घटना सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है।
सपा सांसद ने संभल की घटना के लिए प्रशासन की गलत हरकतों और अनुचित दृष्टिकोण को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर जिस तरह से खबरें चल रही थीं, उसे डाइवर्ट करने के लिए संभल की घटना हुई है। संभल की मस्जिद में जाएंगे तो लोग उकसावे में आएंगे और फिर हम अपनी तरह से स्थिति को देखेंगे। लोगों की जिंदगी बर्बाद होने से कुछ लोगों को सुकून मिलता है। इस पर हम क्या कह सकते हैं, हम तो बस उनके लिए दुआ कर सकते हैं।
संभल मामले पर उन्होंने कहा कि 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और 25 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। यह सब करने के लिए ही ये सब चीजें की जा रही थीं कि जनता बाहर आए।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर सपा सांसद ने कहा, "मैं गिरिराज सिंह से पूछना चाहता हूं कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को शेख हसीना को पनाह किसने दी है। उनके जेहन में कुछ न कुछ तो रहता ही है। हम तो चाहते हैं कि अखंड भारत हो जाए जैसे कि प्राचीन समय में था।"
उन्होंने वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी में और समय मिलने की उम्मीद जताई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





