अन्य

समस्तीपुर : बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, पड़ोसी पर आरोप

jantaserishta.com
8 March 2025 8:23 AM IST
समस्तीपुर : बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, पड़ोसी पर आरोप
x
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में शुक्रवार शाम बदमाशों ने एक युवक का पीछा कर उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना केंद्रीय विद्यालय के पीछे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान जितवारपुर बुलेचक गांव निवासी आयुष कुमार (पुत्र अशोक राय) के रूप में हुई है। आयुष इंटर का छात्र था और घर का सामान लाने निकला था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जब आयुष बाइक से गुजर रहा था, तभी एक युवक ने उसका पीछा कर गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता अशोक राय ने आरोप लगाया कि उनके ससुराल के पड़ोसी साजन कुमार ने उनके बेटे की हत्या करवाई है। उनके मुताबिक, साजन कुमार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में उनके बेटे को गोली मारी गई। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता पेंटर का काम करते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही नगर और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story