अन्य
समाजवादी पार्टी जाति और धर्म के नाम पर करती है राजनीति : भूपेंद्र चौधरी
jantaserishta.com
1 Oct 2024 9:10 AM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायक महबूब अली के बयान पर पलटवार किया। सपा विधायक ने भाजपा को धमकी भरे लहजे में कहा था कि अब तुम्हारा राज खत्म होने जा रहा है। मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। अब ज्यादा दिनों तक तुम लोग सत्ता में नहीं रहोगे। 2027 में हम आएंगे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा, “समाजवादी पार्टी जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करती है। ये लोग इस तरह का एजेंडा आज से नहीं, बल्कि शुरू से ही चलाते आए हैं। इस तरह का बयान देकर यह लोग समाज में अनिश्चितता का माहौल पैदा करना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता इनके चाल चरित्र को जानती है।”
भाजपा नेता ने कहा, “उत्तर प्रदेश में अब इन लोगों के लिए कोई संभावना नहीं बची है। मैं हर बार कहता हूं कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। समाजवादी पार्टी ने जिस तरह समाज के एक तबके का तुष्टिकरण करने का काम किया है, उस तुष्टिकरण के आधार पर अब उत्तर प्रदेश की राजनीति नहीं चलेगी।”
सपा विधायक महबूब अली के बयान पर भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी के विधायक को यह समझना चाहिए कि मोदी और योगी शेर हैं। शेर अकेले चलते हैं, लिहाजा हमें जनसंख्या बल की धमकी ना दें, हम भी कमजोर नहीं हैं, ये बात वो समझ लें।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





