अन्य

उद्धव ठाकरे सरकार के दौरान संतों पर हुआ अत्याचार : रवि राणा

jantaserishta.com
15 Dec 2024 8:38 AM IST
उद्धव ठाकरे सरकार के दौरान संतों पर हुआ अत्याचार : रवि राणा
x
मुंबई: महाराष्ट्र की बडनेरा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने हनुमान चालीसा पढ़ने पर नवनीत राणा को जेल में डाला। उनकी सरकार के दौरान संतों पर अत्याचार हुआ। आज हिन्दू उनको याद आ रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हिंदुत्व के विचारों को मजबूत करने वाले लोग हैं। वह मंदिरों को बनाने का काम करेंगे, तोड़ने का काम नहीं करेंगे। हिंदुओं को उन दोनों पर विश्वास है।
उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की 36 महीने की जब सरकार थी, उनके कार्यकाल में हिंदुओं पर जो अत्याचार हुए, उसे पूरे देश ने देखा है। एक महिला सांसद को जेल में डाला गया था, एक विधायक को जेल में डाला गया। वह पूरे देश ने देखा हुआ है। हनुमान चालीसा का जो विरोध हुआ पूरे देश ने देखा हुआ है। हिन्दू यहां पर पूरी मजबूती से खड़ा है और सुरक्षित है।
उन्होंने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे को हिंदुओं की राजनीति के लिए याद आई है। महाराष्ट्र के हिन्दुओं ने उनको जगह दिखा दी है, तब उन्हें हिन्दू याद आ रहा है। हिंदुत्व के विचारों की सरकार महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदुत्व को मजबूत करने के लिए पूरा जीवन लगा दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story