अन्य

सैफ का हमलावर कपड़े बदलकर बांद्रा स्टेशन के पास दिखा

jantaserishta.com
18 Jan 2025 8:14 AM IST
सैफ का हमलावर कपड़े बदलकर बांद्रा स्टेशन के पास दिखा
x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस लगातार हमलावर की तलाश कर रही है। लेकिन, हमलावर को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। इस बीच हमलावर की एक और तस्वीर वायरल हो रही है।
बताया जा रहा है कि यह तस्वीर सैफ के घर और बांद्रा के लकी होटल इलाके से सीसीटीवी फुटेज की है। यह तस्वीर सुबह 8 बजे की है। इस तस्वीर में हमलावर ने अपना हुलिया बदल लिया है। वह आसमानी रंग की शर्ट पहने नजर आ रहा है। पुलिस अभी तक उसे पकड़ नहीं पाई है। उसे पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 35 टीमों को लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर के मुंबई के बांद्रा थाने और रेलवे स्टेशन के बीच घूमने के दौरान यह तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस टीमें सघनता से इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
इस बीच अभिनेता शाहरुख खान के घर मन्नत की दीवार के बाहर सीढ़ी लगाकर अंदर झांकते एक अज्ञात शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।
यह वीडियो 14 जनवरी का है, यानी सैफ अली खान पर हुए हमले दो दिन पहले का, जो अभिनेता के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इस वीडियो में एक अनजान शख्स बॉलीवुड सुपरस्टार के घर के बाहर से सीढ़ी लगाकर दीवार के अंदर झांकने की कोशिश कर रहा है। हालांकि दीवार पर कंटीले तार की वजह से वह बहुत ही संभाल कर दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। वह व्यक्ति जैसे ही अंदर झांकता है, बंगले के अंदर मौजूद कुत्ते भौंकने लगते हैं। इस पर घर की सुरक्षा में लगे गार्ड चौकन्ने हो जाते हैं।
गार्ड जब बाहर जाकर देखते हैं तो वह शख्स भाग जाता है, लेकिन उन्हें सीढ़ी मिलती है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस घटना अलग-अलग मायने लगाए जा रहे हैं क्योंकि शाहरुख खान का भी बंगला उसी बांद्रा इलाके में है, जहां सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story