अन्य
सैफ अली खान हमला मामला: आरोपी शरीफुल इस्लाम की आर्थर रोड जेल में कराई पहचान परेड
jantaserishta.com
6 Feb 2025 8:08 AM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम को पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार किया था। बुधवार को ऑर्थर रोड जेल में शरीफुल इस्लाम की आइडेंटिफिकेशन (पहचान) परेड कराई गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परेड के दौरान शरीफुल इस्लाम को पहचानने के लिए सैफ की स्टाफ नर्स आरियामा फिलिप और आया जुनू भी वहां पहुंची थीं। बारी-बारी से दोनों के सामने अन्य कैदियों के साथ शरीफुल को भी खड़ा किया गया था।
पहचान परेड कोर्ट से अनुमति लेने के बाद तहसीलदार की मौजूदगी में होती है। पुलिस या जेल स्टाफ को पहचान परेड के दौरान मौजूद रहने की इजाजत नहीं होती है।
बता दें कि 16 जनवरी को अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित आवास में कई बार चाकू से हमला किया गया। इसके बाद तुरंत अभिनेता को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई थी। उनकी रीढ़ के पास से चाकू का एक टुकड़ा भी निकाला गया था। पुलिस ने हमले के आरोप में शरीफुल इस्लाम (30) को 19 जनवरी को ठाणे से गिरफ्तार किया था। वह बांग्लादेश का नागरिक है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी के पिता ने दावा किया कि उनका बेटा निर्दोष है। उसे फंसाया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





