अन्य

'साहित्य अकादमी' ने विश्वविख्यात संत स्वामी महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

jantaserishta.com
24 March 2025 8:26 AM IST
साहित्य अकादमी ने विश्वविख्यात संत स्वामी महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन
x
अहमदाबाद: भारत की राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था 'साहित्य अकादमी' ने रव‍िवार को विश्वविख्यात संत पूज्य स्वामी महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
स्वामीजी महाराज के जीवन और कार्यों पर आधारित पुस्तक 'संतविभूति प्रमुख स्वामी महाराज' का प्रकाशन भारत की राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था 'साहित्य अकादमी' द्वारा किया गया है।
यह पुस्तक प्रमुख स्वामी महाराज के जीवन के विभिन्न पहलुओं तथा भारतीय संस्कृति के वैश्विक उत्थान के लिए उनके द्वारा चलाए गए सामाजिक एवं आध्यात्मिक अभियानों को सहजता से प्रस्तुत करती है। इस पुस्तक के लेखक महामहोपाध्याय स्वामी भद्रेशदासजी हैं।
पुस्तक के लेखक महामहोपाध्याय स्वामी भद्रेशदासजी ने स्वामी महाराज के जीवन के आदर्शों और कार्यों को सरल और स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत किया है। यह पुस्तक न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की गहरी समझ और विश्वभर में इसके प्रभाव को भी दर्शाती है।
इस अवसर पर संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, गुजरात साहित्य अकादमी के अध्यक्ष भयेश झा (पूर्व आईएएस), प्रख्यात साहित्यकार रघुवीरभाई चौधरी, और कई विश्वविद्यालयों के कुलपति और तथा साहित्य अकादमी और बीएपीएस के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story