अन्य
चिटफंड घोटाले में लखनऊ में सहारा के दफ्तर पर छापेमारी, कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त
jantaserishta.com
3 July 2024 1:34 PM IST

x
लखनऊ: लखनऊ में सहारा इंडिया के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी हो रही है। ईडी की कोलकाता यूनिट की ओर से छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी में ईडी लखनऊ यूनिट के कई अफसर भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कोलकाता की चिटफंड कंपनी में कथित तौर पर हुए घोटाले से जुड़ा है। लखनऊ के कपूरथला स्थित सहारा के हेड ऑफिस में छापेमारी की जा रही है।
इस दौरान ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों के मोबाईल फोन को ईडी के अधिकारियों ने जब्त कर लिए हैं। कहा जा रहा है कि ईडी की टीम ने ऑफिस को सील कर दिया है और किसी को भी ऑफिस में आने या ऑफिस से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। ईडी के अधिकारी ऑफिस में दस्तावेजों को खंगालने में जुट गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





