अन्य

सफाई कर्मचारी संघ ने किया रमेश बिधूड़ी का समर्थन, केजरीवाल पर वादाखिलाफी का आरोप

jantaserishta.com
1 Feb 2025 8:43 AM IST
सफाई कर्मचारी संघ ने किया रमेश बिधूड़ी का समर्थन, केजरीवाल पर वादाखिलाफी का आरोप
x
नई दिल्ली: दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के समर्थन में सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित हुए।
सफाई कर्मचारियों ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक उनको स्थाई करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सफाई कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए बताया कि कई सालों से वे अस्थायी रूप से काम कर रहे हैं, लेकिन उनका पक्का नहीं किया गया। ऐसे में कर्मचारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। मुझे उम्मीद है कि जब भाजपा सत्ता में आएगी तो उनकी स्थिति में सुधार करने के साथ उन्हें स्थाई करने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।
सफाई कर्मचारियों ने यह भी कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे और सरकार से अपने को स्थाई करने की मांग को लेकर आवाज उठाते रहेंगे।
सफाई कर्मचारी यूनियन के नेताओं का कहना है कि वे अब तक इस मुद्दे पर कई बार आम आदमी पार्टी सरकार से संवाद करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भगवान के स्वरूप थे, जिन्होंने रामायण लिखा था। वैसे समाज के वंशज आज मुझे समर्थन दे रहे हैं और यह सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को बराबर लेकर चलना जानती है, ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव में हमें सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। मैं वाल्मीकि समुदाय का बहुत आभारी हूं।
दिल्ली की हॉट सीट बन चुकी कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा बीते तीन दशक से जीत दर्ज नहीं कर पाई है। इस बार भाजपा ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है। बिधूड़ी पूर्व में दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा सांसद रहे हैं। इस सीट पर 15 साल तक अपना दबदबा रखने वाली कांग्रेस भी जीत का दावा कर रही है। बीते तीन चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने इस बार यहां से अलका लांबा, तो आप ने मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया है। ऐसे में यहां त्रिकोणीय लड़ाई दिलचस्प है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story