अन्य

युद्ध के बीच रूस ने किया सरमट मिसाइल का सफल परीक्षण, पुतिन बोले- अब दो बार सोचेंगे दुश्मन

Subhi
21 April 2022 1:00 AM GMT
युद्ध के बीच रूस ने किया सरमट मिसाइल का सफल परीक्षण, पुतिन बोले- अब दो बार सोचेंगे दुश्मन
x
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 56वां दिन है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है वहीं यूक्रेनी सेना अमेरिका और अन्य बड़े देशों की मदद से युद्ध में डटकर खड़ी है।

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 56वां दिन है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है वहीं यूक्रेनी सेना अमेरिका और अन्य बड़े देशों की मदद से युद्ध में डटकर खड़ी है। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने जानकारी दी है कि अमेरिका यूक्रेन को एक और सैन्य सहायता पैकेज मुहैया कराएगी।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अनुमान व्यक्त किया है कि साल 2022 में यूक्रेन का कर्ज इसकी जीडीपी के 86 फीसदी तक पहुंच जाएगा। आईएमएफ ने कहा कि देश के बजट में भी 17.8 फीसदी कमी आने की संभावना है। साल 2021 में यूक्रेन की सरकार का कर्ज देश की जीडीपी का 49 फीसदी था।

रूस के एक राजनयिक ने कहा है कि यूक्रेन के खिलाफ हमारे सैन्य अभियान को लेकर पश्चिमी देशों के रूस के खिलाफ भूराजनीतिक खेल में उनकी ओर से भारत पर भारी दबाव डाला गया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस ने सरमट इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि यह क्रेमलिन के दुश्मनों को (कोई रूस विरोधी कदम उठाने से पहले) दो बार सोचने के लिए मजबूर करेगा।

नागरिकों को लेकर बसों का एक छोटा सा काफिला मैरियूपोल से निकला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह काफिला एक पूर्व नियोजित निकासी बिंदु से रवाना हुआ। शहर के अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि उन्हें रूस के साथ एक शुरुआती समझौते के तहत लगभग 6000 लोगों को यहां से निकालने की उम्मीद है।


Next Story