अन्य

रूस और मिस्र भूमध्य सागर में करेंगे संयुक्त नौसैनिक अभ्यास

jantaserishta.com
15 Jun 2024 9:45 AM IST
रूस और मिस्र भूमध्य सागर में करेंगे संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
x
मास्को: रूस के पैसिफिक फ्लीट (प्रशांत महासागर में रूसी नौसेना का बेड़ा) के दो युद्धपोत भूमध्य सागर में मिस्र की नौसेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास में भाग लेंगे। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि मिसाइल क्रूजर वर्याग और फ्रिगेट मार्शल शापोशनिकोव सहित पैसिफिक फ्लीट के लड़ाकू जहाजों का एक समूह मिस्र की नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास में भाग लेने के लिए मिस्र के बंदरगाह अलेक्जेंड्रिया के लिए रवाना हो गया है।
मंत्रालय ने बताया कि अभ्यास के दौरान मिस्र की नौसेना का प्रतिनिधित्व फ्रिगेट ईएनएस अल-कादिर द्वारा किया जाएगा।
अभ्यास 'पैसेक्स' (पैसेज एक्सरसाइज) प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जो विभिन्न देशों के बेड़ों के बीच युद्ध समन्वय तकनीकों में महारत हासिल करने पर केंद्रित है। अभ्यास में संयुक्त युद्धाभ्यास, संचार प्रशिक्षण और निरीक्षण कार्रवाई जैसे तत्व शामिल होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story