अन्य
यूपीए के शासन में खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता को लेकर नियम बने थे : पवन खेड़ा
jantaserishta.com
20 July 2024 8:50 AM IST

x
नई दिल्ली: यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले दुकानों के संचालक या मालिक को अपने दुकान के बाहर 'नेम प्लेट' लगाने का आदेश जारी किया गया है। सरकार के इस फैसले को एक तरफ जहां समर्थन मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ, इसकी आलोचना भी हो रही है। इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि यूपीए सरकार के शासन के दौरान खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता को लेकर जो नियम बने थे, उन नियमों की आड़ में छिपकर कांवड़ यात्रा के मार्ग पर आप हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करेंगे, ये कतई मंजूर नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि कृपया यूपीए सरकार के दौरान बनाए गए नियम के पीछे मत छुपिए, वो नियम सबके लिए लागू था। उसमें सबको अपना लाइसेंस रखना था ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार की विभिन्न एजेंसियां निगरानी रख सके।
उन्होंने कहा कि उस नियम का इससे कोई लेना-देना नहीं है। अगर आपको वही करना था तो पूरे देश में कीजिए कि लोग लाइसेंस रखें। लेकिन, कांवड़ यात्रा के मार्ग पर फल बेचने वाले, आम बेचने वालों को भी अपना नाम लिखना पड़ेगे, यूपीए के वक्त का ऐसा कोई नियम नहीं है। कोई कानून नहीं है, गलत बोल रहे हैं, झूठ बोल रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





