अन्य
महिला आरक्षण विधेयक पर रुजान खंबाटा बोलीं, देश का होगा संतुलित विकास
jantaserishta.com
16 April 2026 10:42 AM IST

x
अहमदाबाद: महिला आरक्षण विधेयक पर 'फोर्स एम्पावरमेंट फाउंडेशन' की संस्थापक रुजान खंबाटा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सबसे पहले मैं सरकार को बधाई देना चाहूंगी क्योंकि यह विधेयक अलग-अलग कारणों से लंबे समय से चर्चा में रहा है। अब कल यह पास होने जा रहा है और मुझे पूरा यकीन है कि इसे मंजूरी मिल जाएगी।
रुजान खंबाटा ने कहा कि यह विधेयक देश के विकास का रोडमैप बनेगा। इसके माध्यम से महिलाओं को काम करने का पूरा अवसर मिलेगा। इस विधेयक की वजह से संतुलित विकास होगा। इस विधेयक को लेकर कोई टेंशन न लें क्योंकि इस विधेयक से सीटें बढ़ेंगी।
महिला आरक्षण विधेयक पर यूपी के अमरोहा की नगर पालिका परिषद अध्यक्षा शशि जैन ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया है। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के तहत एक रैली निकाली गई, जिसमें सभी महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से महिलाओं को अपनी आवाज उठाने के लिए अधिकार मिलेगा।
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण बिल जल्द से जल्द पास हो जाए। यह कोई नया मुद्दा नहीं है बल्कि कांग्रेस पार्टी का यह एक स्पष्ट और लगातार बना रहा रुख है। उन्होंने कहा कि आपको याद होगा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने ग्राम पंचायतों और जिला पंचायतों में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का ऐतिहासिक कदम उठाया था।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार यह मांग करती रही है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। हालांकि, जिस तरह से परिसीमन प्रक्रिया को इससे जोड़ा जा रहा है, हम उसका कड़ा विरोध करेंगे। हम महिला आरक्षण का समर्थन करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





