अन्य

केरल में एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री में 1000 करोड़ रुपये की गिरावट

jantaserishta.com
14 Aug 2024 8:21 AM IST
केरल में एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री में 1000 करोड़ रुपये की गिरावट
x
तिरुवनंतपुरम: केरल में पिछले वर्ष एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। सालाना बिकने वाली 15,000 करोड़ रुपये की दवाओं में से एंटीबायोटिक्स की हिस्सेदारी 4,500 करोड़ रुपये की है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार द्वारा कड़े नियम लागू करने के कारण अस्पतालों और मेडिकल स्टोर के माध्यम से एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री में 1,000 करोड़ रुपये की कमी आई है।
रिपोर्ट में कहा गया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक वर्ष पहले एंटीबायोटिक दवाओं के अत्यधिक उपयोग को रोकने के लिए उस समय हस्तक्षेप किया, जब यह पता चला था कि इसके अधि‍क इस्‍तेमाल से कई संक्रामक वायरस रोगाणुरोधी प्रतिरोध विकसित कर रहे थे। इसके बाद, सरकार ने डॉक्टर के पर्चे के बिना एंटीबायोटिक बेचने वाली दवा दुकानों के लाइसेंस रद्द करने का भी फैसला किया।
अधिकारियों ने भारतीय चिकित्सा संघ और अन्य चिकित्सा संगठनों को रोगियों को एंटीबायोटिक दवाएं लिखते समय सावधानी बरतने के लिए कहा था। ऑल केरल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अनुसार, एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री में 1,000 करोड़ रुपये की गिरावट का कारण सरकारी हस्तक्षेप और नुस्खों में कमी है। राज्य के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र केरल मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के माध्यम से सालाना 800 करोड़ रुपये की दवाएं खरीदते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में एंटीबायोटिक दवाओं की खरीद के लिए भी नियम बनाए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story