अन्य

रोहतक पुलिस ने 48 घंटे में युवती की हत्या की गुत्थी को सुलझाया : एडीजीपी केके राव

jantaserishta.com
4 March 2025 8:47 AM IST
रोहतक पुलिस ने 48 घंटे में युवती की हत्या की गुत्थी को सुलझाया : एडीजीपी केके राव
x
रोहतक: रोहतक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर सांपला में झाड़ियों में पड़ी सूटकेस में मिली अज्ञात युवती के शव का मामला सुलझा लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
रोहतक रेंज के एडीजीपी केके राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 1 मार्च को रोहतक पुलिस को दिल्ली रोड पर स्थित सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों में काले रंग की सूटकेस में एक युवती का शव मिला। प्रारंभिक जांच के दौरान हत्या और सबूत को मिटाने का मामला सामने आया। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की। रोहतक पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया। इस टीम में उप पुलिस अधीक्षक रजनीश, थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र और पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआई नरेंद्र को शामिल किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने 12 घंटे के अंदर युवती के शव की शिनाख्त कर ली। मृतका की पहचान हिमानी, निवासी विजय नगर, रोहतक के रूप में हुई। रविवार (2 मार्च) को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद एसआईटी टीम ने मुंडका, दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सचिन उर्फ ढिल्लू (30 वर्ष), निवासी गांव खेरपुर, जिला झज्जर के रूप में हुई है। आरोपी की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी की एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है, जो गांव कानौन्दा, जिला झज्जर में स्थित है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।
जांच के दौरान यह सामने आया कि हिमानी रोहतक के विजय नगर स्थित अपने घर पर अकेली रहती थी, जबकि उसका परिवार दिल्ली में रहता है। एक साल पहले आरोपी सचिन की फेसबुक के माध्यम से हिमानी से दोस्ती हुई थी। इसके बाद, आरोपी समय-समय पर हिमानी के घर आता रहता था और दोनों के बीच सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से बातचीत होती रहती थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story